Molitics

@moliticsindia

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए संवैधानिक ढांचे पर गंभीर चिंता जताई है। कोलकाता में पार्टी कार्यालय और नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के बाद बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में संवैधानिक शासन का लगातार क्षरण हो रहा है और स्थिति तेजी से 'पुलिस राज' की ओर बढ़ रही है। TMC सांसद ने कहा कि जब राज्य की ताकत बिना संवैधानिक नियंत्रण और सीमाओं के काम करने लगती है, तो आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायपालिका ही बचाव की आखिरी पंक्ति (Last Line of Defence) बनती है। उन्होंने आगाह किया कि मौलिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के समय यदि अदालतों का प्रभावी हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो यह केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात नहीं रहेगी, बल्कि लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। #AbhishekBanerjee #TMC #WestBengalPolitics #ConstitutionalGovernance

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch