बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर या प्रसारित करने वाले करीब 120 प्रोफाइल के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने POCSO Act की धारा 23, IT Act और Juvenile Justice Act की धारा 74 के तहत कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना उसकी निजता और गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। घटना के मूल मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच के लिए SIT गठित की गई है। #Bihar #Jamui #BiharNews #CrimeNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch