आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए शुद्ध (Pure) पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सभी वाहन E20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं, इसलिए लोगों को अपनी गाड़ी के अनुसार ईंधन चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने E20 पेट्रोल की कीमत कम करने और शुद्ध पेट्रोल के दाम घटाने की भी मांग की। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने 3 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन ईंधन नीति, बढ़ती लागत और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े सवालों को उठाने के लिए किया जाएगा। #ArvindKejriwal #AAP #PurePetrol #E20 #Petrol #FuelPolicy
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch