Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई में 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि रमाबाई ने बिना किसी ट्रेनिंग के साड़ी पहनकर दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान उनकी चप्पल फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने नंगे पैर दौड़ते हुए रेस पूरी की। खाना बनाने का काम करने वाली रमाबाई ने ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स शूज पहने युवा धावकों को पीछे छोड़कर 3,000 रुपये का पुरस्कार जीता। पति के निधन के बाद वह अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च अकेले उठा रही हैं। रमाबाई ने बताया कि एक बेटी बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। मैराथन से मिली पुरस्कार राशि वह बेटियों की फीस में खर्च करेंगी। #Beed #Maharashtra #Marathon #WomenPower #InspiringStory

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch