Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग लापता हैं। उफनती नदियों और पहाड़ों से गिरते मलबे ने कुमाऊं से गढ़वाल तक कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए। अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा कोटद्वार, भीमताल और पौड़ी में भी मलबे में दबने और नदी के तेज बहाव में बहने के हादसे सामने आए। लगातार बारिश के बीच कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। #Uttarakhand #UttarakhandRain #Landslide #Flood #UttarakhandNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch