जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने 5 अगस्त को राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को ही केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इस फैसले के सालों बाद भी घाटी की राजनीति में 370 की बहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है। #MehboobaMufti #Article370 #JammuAndKashmir #PDP #KashmirPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch