Molitics

@moliticsindia

इंदौर में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने उत्तर प्रदेश में अपने आगामी सभी शो रद्द कर दिए हैं। पुलकित मणि ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि लगातार मिल रही धमकियों और अप्रिय परिस्थितियों के कारण उन्होंने नोएडा, लखनऊ और कानपुर में होने वाले अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो रद्द कर दिए हैं। इंदौर कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के हाव-भाव और शैली की नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया था। बीजेपी नेताओं द्वारा इसे 'सस्ता राजनीतिक नाटक' और संवैधानिक पदों का अनादर करार दिए जाने के बाद विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद कॉमेडियन को धमकियों का सामना करना पड़ा। ​#PulkitMani #RahulGandhi #PMMimicry #UPNews #FreedomOfSpeech

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch