हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित नालागढ़ पुलिस स्टेशन की बाहरी दीवार के पास 1 जनवरी 2026 को हुए IED ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीन मुख्य आरोपियों—महावीर कुमार उर्फ काका, अजय मेहरा और मनप्रीत सिंह उर्फ मणि को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को शिमला स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से महावीर और अजय को 8 दिन की पुलिस हिरासत और मनप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मई में जांच संभालने के बाद केंद्रीय एजेंसी अब इस आतंकी हमले के पीछे छिपे बड़े नेटवर्क और इसके आकाओं का पता लगाने में जुटी है। #HimachalPradesh #NalagardhBlast #NIA #IEDBlast
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch