Molitics

@moliticsindia

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली का मामला अब देश की शीर्ष अदालत पहुँच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की याचिका पर Supreme Court सुनवाई करने जा रहा है। याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित हुई परीक्षा को तुरंत रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI या स्वतंत्र SIT से कराने की मांग की गई है। यह विवाद तब गहराया जब परीक्षा परिणाम आने के बाद एक अभ्यर्थी की OMR शीट की कार्बन कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि मात्र 48 प्रश्न हल करने के बावजूद उम्मीदवार को सफल घोषित कर दिया गया। छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कोर्ट में दाखिल इस याचिका में OMR शीट की हेरफेर, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को ठेका देने और मूल्यांकन में गड़बड़ी की स्वतंत्र फॉरेंसिक व तकनीकी जांच की अपील की गई है। #JPSC #SupremeCourt #JharkhandNews #JPSCExam #StudentProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch