Molitics

@moliticsindia

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के लाल किले में पहली बार आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति हुई। भारतीय सेना के बैंड ने इसकी धुन प्रस्तुत की और समारोह में मौजूद लोगों ने भी साथ में गीत गाया। इसके बाद तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि ‘वंदे मातरम्’ की रचना को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक बना और 1950 में संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया था। इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के साथ 2026 का स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘वंदे मातरम्’ की विरासत और देश की युवा शक्ति को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। #VandeMataram #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch