Molitics

@moliticsindia

मणिपुर की इंफाल घाटी में राष्ट्रीय जनगणना (Census) की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले माहौल गर्मा गया है। 'मेरा पैबी' (Meira Paibi) और विभिन्न नागरिक संगठनों के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि राज्य में जनगणना कराने से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को सख्ती से लागू किया जाए। इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों के प्रमुख मार्गों पर मार्च निकालते हुए महिलाओं ने मानव श्रृंखला भी बनाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि एनआरसी के बिना जनगणना की गई तो अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों को देश का नागरिक माना जा सकता है। महिलाओं ने अवैध प्रवासन पर रोक लगाने, बाहरी लोगों की पहचान करने और राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों व जनसांख्यिकी (Demographics) की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। #Manipur #ManipurNews #MeiraPaibi #NRC #Imphal #Census Manipur | Manipur News | Meira Paibi | NRC | Imphal | Census

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch