Molitics

@moliticsindia

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की फीस में सीधे 400% तक की भारी बढ़ोतरी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि जिस कोर्स की फीस पहले 978 रुपये हुआ करती थी, उसे बढ़ाकर अब 3600 रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं, छात्रों ने पूरे आंकड़ों (Data) के साथ खुलासा करते हुए बताया कि एक तरफ हर कोर्स में कई गुना फीस बढ़ाई गई है, तो दूसरी तरफ सीटों में भी भारी कटौती कर दी गई है। फीस वृद्धि और घटती सीटों के कारण मध्यवर्गीय व गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों का उच्च शिक्षा हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्राउंड रिपोर्ट - @Geet_reports पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #AllahabadUniversity #rahulgandhi #Congress #prayagraj ( Allahabad University | AU Fees Hike | Student Protest | Education System | AU Students | Student Rights | Higher Education l Allahabad l Prayagraj l Uttar Pradesh )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch