Molitics

@moliticsindia

ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर Sepehran Airlines के Boeing 737-300 में टेकऑफ के दौरान अचानक तेज कंपन शुरू हो गया। विमान मशहद से करमानशाह के लिए उड़ान भर रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, लैंडिंग गियर के एक टायर का हिस्सा अलग होने और गियर में खराबी के बाद विमान में जोरदार कंपन हुआ, जिससे केबिन की छत और ओवरहेड बिन के हिस्से यात्रियों के ऊपर गिरने लगे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन पायलटों ने टेकऑफ रोक दिया और विमान को सुरक्षित रोक लिया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना की तकनीकी जांच की जा रही है। #Iran #SepehranAirlines #Boeing737 #PlaneIncident #Aviation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch