पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं बार-बार कह रहा हूँ कि पूरा सिस्टम कोलैप्स कर गया है। बिहार में वर्तमान के जो नेता हैं, वे नटवरलाल के बाप हैं। भारत तिवारी के एनकाउंटर में जो एसटीएफ (STF) की टीम भेजी गई थी, उसके डर से ये सब हो रहा है और उन्हें लग रहा है कि ऊंची जाति का वोट खिसक रहा है, इसलिए जल्दी-जल्दी कुछ करिए। अब यह भूल जाओ कि Gen Z में हिंदू-मुसलमान, ऊंची जाति या पिछड़ी जाति जैसी कोई बात है। इसे भूल जाइए; सारे बच्चे एकसाथ हैं। न कोई बैकवर्ड (पिछड़ा), न कोई फॉरवर्ड (अगड़ा), न कोई हिंदू और न ही कोई मुसलमान - यह जंतर-मंतर ने दिखा दिया है।" #PappuYadav #BiharPolitics #GenZ #JantarMantar #STF #IndianPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch