'प्रिंसिपल साहब हटाए जाएं...' Gen Alpha Protest: कन्नौज के कम्पोजिट विद्यालय गुगरापुर में गुरुवार, 20 अगस्त की सुबह इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ बच्चे विरोध प्रदर्शन करने लगे. यह देखकर प्रधानाध्यापक अपनी कार से वापस जाने लगे, तो स्कूल गेट पर ही बच्चों ने उनकी कार घेर ली. कुछ ही देर में वहां अभिभावक और शिक्षक भी पहुंच गए. उन्होंने भी प्रभारी प्रधानाध्यापक का विरोध किया. स्थिति बिगड़ती देखकर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना स्कूल में बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करते हैं. स्कूल स्टाफ के साथ भी अभद्रता करते हैं. इन्हीं आरोपों को लेकर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया. देखिए वीडियो -
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch