राजस्थान के बारां में जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की रिटेनिंग दीवार उद्घाटन के महज 45 दिन बाद भरभराकर गिर गई। 28 जून को बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने पुल का उद्घाटन किया था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दीवार गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। PWD अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मरम्मत का काम शुरू कराया है। #PWD #BridgeCollapse #ConstructionQuality #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch