सोनम वांगचुक ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन और आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो के अनशन को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही भ्रमक खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सच सामने रखा। सोनम वांगचुक ने बताया कि बीते दिन उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो से बात की थी और उनके विशेष आग्रह पर ही देवेंद्र नाथ ने जल ग्रहण किया है। उन्होंने साफ किया कि अनशन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, जैसा कि कुछ मीडिया माध्यमों में गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही वांगचुक ने झारखंड की जनता का आभार व्यक्त किया, जो छात्रों की मांगों और इस आंदोलन में देवेंद्र नाथ महतो का खुलकर समर्थन कर रही है। #SonamWangchuk #DevendraNathMahto #JharkhandStudentProtest #cjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch