झारखंड में युवाओं का भविष्य एक बार फिर पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ चुका है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 29 जुलाई से 5,000 छात्र तिरंगा और संविधान हाथ में लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन लगता है हुक्मरानों के कान तक यह शोर पहुंच ही नहीं रहा। सिस्टम की 'कुशलता' का आलम देखिए: 2023 से 2026 तक JSSC CGL हो, बोर्ड परीक्षाएं हों या सिपाही भर्ती हर परीक्षा का अंजाम सिर्फ रद्द या लीक ही रहा। सोने पर सुहागा यह कि जिस कंपनी (TDPL) को SSC पहले ही ब्लैकलिस्ट कर कचरे के डिब्बे में फेंक चुकी थी, झारखंड सरकार ने उसी को JPSC परीक्षा का जिम्मा सौंप दिया! नतीजा वही OMR शीट से छेड़छाड़ और CID का छापा। अब JPSC चेयरमैन इस्तीफा देकर किनारे हो चुके हैं, नेता भूख हड़ताल पर हैं और युवा 6 अगस्त को विधानसभा घेरने की तैयारी में हैं। #HemantSoren #JPSC #JSSC #PaperLeak #CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch