Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति ने बौराड़ी स्टेडियम से रैली निकालकर गणेश चौक पहुंची और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। नई टिहरी, बौराड़ी और भागीरथीपुरम के व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश और देहरादून रेफर करना पड़ता है। क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय लोगों को विशेष इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। #Uttarakhand #MedicalCollege #MedicalCollegeDemand #HealthCare #HealthcareCrisis

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch