Molitics

@moliticsindia

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG के आयोजन पैटर्न में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि नीट परीक्षा को पेन-पेपर मोड से हटाकर जल्द ही कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। ​बीते दिनों परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक और सुरक्षा से जुड़ी खामियों को देखते हुए सरकार गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया जा रहा है। एनटीए महानिदेशक के अनुसार, कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा से पारदर्शिता बढ़ेगी, पर्चा लीक जैसी घटनाओं पर नकेल कसेगी और नतीजों में सटीकता आएगी। इस बदलाव को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी की जा रही है ताकि देश भर के लाखों परीक्षार्थियों को नए पैटर्न में ढलने का उचित समय मिल सके। ​#NEETUG #NTA #AbhishekSingh #CBTExam #MedicalEntrance

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch