झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना और झारखंड के हालिया घटनाक्रम की तुलना करते हुए प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभिजीत दीपके ने सीधा सवाल पूछते हुए कहा कि जब राजनीतिक पार्टियां प्रदर्शन करती हैं तब ऐसा कड़ा रुख नहीं अपनाया जाता, लेकिन हक मांगने वाले छात्रों पर ही बार-बार आंसू गैस के गोले और लाठियां क्यों बरसाई जाती हैं? #AbhijitDipke #CJP #JharkhandProtest #StudentProtest #JantarMantar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch