कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर परीक्षा प्रणाली को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात करती है, लेकिन 2024 NEET पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को क्लीन चिट मिलने और 2026 NEET पेपर लीक मामले में शुरुआती सुनवाई के दौरान CBI के वकील के पेश न होने जैसे घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करते हैं। खड़गे ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं और सरकार को सिर्फ घोषणाओं के बजाय दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। #MallikarjunKharge #Congress #NEET #NEETPaperLeak #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch