समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी हाथों में सौंपने को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 831 करोड़ रुपये में JPNIC का सौदा कर सार्वजनिक संपत्ति को कौड़ियों के भाव बेच दिया है। अखिलेश यादव का दावा है कि जितने में यह सौदा हुआ है, उससे कहीं अधिक कमाई तो संबंधित निजी कंपनी केवल JPNIC की पार्किंग से ही कर लेगी। भाजपा की नीतियों पर प्रहार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हर सौदे में मोटा कमीशन लेना ही सत्ताधारी दल का मुख्य एजेंडा बन चुका है और अब जनता भी कहने लगी है जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई'। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #JPNIC #Lucknow #UPPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch