Molitics

@moliticsindia

राज्यसभा से 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर' (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण) संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, संविधान और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर करने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान लागू करना है। विधेयक के पास होने से अब राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के मामलों में कानूनी कार्रवाई और अधिक सख्त होगी। सरकार का कहना है कि यह कदम देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। #NationalHonourBill #RajyaSabha #trending #IndianConstitution

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch