Molitics

@moliticsindia

आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित अमेरिकी दौरे से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। 'अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी आयोग' (USCIRF) ने अमेरिकी सरकार से संघ नेताओं को कोई भी कूटनीतिक शिष्टाचार न देने और धार्मिक स्वतंत्रता के कथित उल्लंघन के आरोप में संघ के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। ​USCIRF के अध्यक्ष आसिफ महमूद और आयुक्त जीन मिल्स ने बयान जारी कर अमेरिकी प्रशासन से संघ के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें न करने का आग्रह किया है। दूसरी ओर, भारतीय विदेश मंत्रालय पूर्व में भी USCIRF की ऐसी सिफारिशों को पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण, भ्रामक और खास एजेंडे से प्रेरित बताकर खारिज कर चुका है। ​#MohanBhagwat #RSS #USCIRF #USIndiaRelations #ForeignPolicy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch