Molitics

@moliticsindia

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में पता चला की बीते कुछ महीनों में 30 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। गाँव में ना तो अस्पताल की सुविधा और ना ही पीने के पानी। इसी गाँव के रहने वाले पतिराम ने अपने 4 वर्षीय छोटे भाई रूपलाल की मौत की कहानी बताई। उसके मुताबिक, बच्चे को दो-तीन दिनों से बीमारी थी। शरीर पर बड़े-बड़े दाने निकल आए थे और पेट दर्द की शिकायत भी थी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव से अस्पताल करीब 30 किलोमीटर दूर है। शुरुआत में परिवार गाँव के वैद्य से इलाज करा रहा था। पतिराम का कहना है कि सही समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। Video-@Harishjha97 पूरी ग्राउण्ड रिपोर्ट देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Balaghat #MadhyaPradesh #GroundReport #GroundReality #IndiaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch