लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों के बीच पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मानदेय बढ़ाने की मांग पर दो टूक जवाब दिया। ₹12 हजार, ₹15 हजार, ₹20 हजार या ₹25 हजार मानदेय की मांग पर उन्होंने कहा-“दिमाग से निकाल दो, कतई नहीं हो सकता।” सरकार की ओर से पंचायत सहायकों का मानदेय ₹6 हजार से बढ़ाकर ₹9 हजार करने का प्रस्ताव बताया गया है, जबकि आंदोलनकारी पंचायत सहायक ₹30 हजार मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। #PanchayatSahayak #OmPrakashRajbhar #UttarPradesh #PanchayatiRaj
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch