Molitics

@moliticsindia

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी देशव्यापी सियासी घमासान और विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे की मांग के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके खुलकर बचाव में उतर आए हैं। उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता त्रुटिरहित मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव चाहती थी, जिसे ज्ञानेश कुमार ने लागू करके दिखाया है। इसलिए वे कम से कम 'पद्म भूषण' सम्मान के हकदार हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब मतदाता सूची संशोधन (SIR) प्रक्रिया के दौरान अन्य चुनाव आयुक्तों की असहमति की खबरों के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी CEC पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भाजपा का तर्क है कि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में फर्जी वोटों और घुसपैठियों के नाम हटाने का साहस आयोग ने दिखाया है। #SamikBhattacharya #GyaneshKumar #CEC #PadmaBhushan #WestBengalPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch