Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जांच के अनुसार, सरकारी तोड़फोड़ से प्रभावित इलाकों के 9 पोलिंग बूथों पर SIR प्रक्रिया से पहले दर्ज 10,015 मतदाताओं में से 8,800 नाम हटा दिए गए हैं, यानी करीब 87.87% वोटर सूची से बाहर हो चुके हैं। ​The Reporters' Collective के मुताबिक, विस्थापित किए गए कई परिवारों को सरकार ने नई जगहों पर बसाया था, लेकिन SIR प्रक्रिया के दौरान उनके नए पते वोटर लिस्ट से नहीं जोड़े जा सके। जांच में कुल 29 ऐसे बूथ पाए गए हैं जहां 70% से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग (ECI) के नियमों के तहत 2% से अधिक नाम हटने पर व्यक्तिगत क्रॉस-वेरिफिकेशन आवश्यक है, लेकिन दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए इन देलीशन ने प्रवासी और गरीब तबके के लोकतांत्रिक व नागरिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​ ​#DelhiElections #ECI #SIR #VoterList #DelhiNews #VotingRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch