जैसे ही कांवड़ यात्रा का समय आता है, हमारे समझदार प्रशासन को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने से ज़्यादा आसान काम बच्चों के स्कूल बंद करना लगता है! गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर से लेकर हरिद्वार तक के स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ियों पर हफ्तों का ताला ठोक दिया गया है। हरिद्वार में तो 30 जुलाई से 11 अगस्त तक पढ़ाई पर पूरी तरह 'सरकारी ब्रेक' लगा दिया गया है। हर साल वही भारी भीड़, वही वीआईपी रूट और हर साल प्रशासन का वही घिसा-पिटा मास्टरप्लान—'ना रहेगा स्कूल, ना रहेगा बसों का झंझट!' सड़कें दुरुस्त करने और ट्रैफिक संभालने की जहमत कौन उठाए, जब सबसे आसान शिकार बच्चों की पढ़ाई ही है। 'सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था' के नाम पर स्कूलों को बंद करने का यह सरकारी शॉर्टकट अब हर सावन की स्थायी परंपरा बन चुका है! #KanwarYatra2026 #SchoolHoliday #UPGovernment #Haridwar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch