Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा की योजनाओं को 'चुनावी जुमला' और 'पाप की कमाई' बताते हुए कहा कि भाजपा पिछले 10 सालों में महिलाओं के हिस्से के ₹5 लाख डकार गई। उन्होंने कहा कि यूपी की धार्मिक और स्वाभिमानी महिलाएं भाजपा के इस छलावे में नहीं आने वाली हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए ₹40,000 वार्षिक वित्तीय सहायता से शुरुआत की जाएगी, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #NariSamriddhi #UPNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch