आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने CJP को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि CJP दरअसल आम आदमी पार्टी की 'बी' टीम है, जिसे अरविंद केजरीवाल के करीबियों द्वारा बनाया गया है और इसमें उन्हीं का पैसा लगा है। यही नहीं, स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर CJP के समर्थन में AAP द्वारा पेड PR अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब जवाबदेही तय करने की बात आती है, तो CJP और अरविंद केजरीवाल दोनों ही चुप्पी साध लेते हैं। #SwatiMaliwal #ArvindKejriwal #jantarmantar #AamAadmiParty #CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch