मेरठ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत बुलडोजरों से हुआ। काशी टोल प्लाजा पर बुलडोजरों को सजाया गया, उनसे फूलों की बारिश की गई और माला पहनाकर स्वागत किया गया। नितिन नवीन का 21-22 सितंबर का पश्चिमी यूपी दौरा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जुड़ा है। लेकिन इसी तस्वीर का दूसरा पहलू भी है-यही बुलडोजर जब किसी के घर या दुकान के सामने पहुंचता है, तो फूल नहीं बल्कि टूटती दीवारें, उजड़ते कारोबार और बेघर होते परिवार नजर आते हैं। मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में हाल ही में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान 6 इमारतें गिराई गईं। तो सवाल सिर्फ इतना है-बुलडोजर सत्ता के स्वागत का प्रतीक है या कार्रवाई का औजार? क्या एक ही बुलडोजर किसी के लिए सम्मान और किसी दूसरे के लिए उजड़ने की वजह बन सकता है? #NitinNabin #UttarPradesh #UPPolitics #UPAssemblyElection #YogiAdityanath
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch