People’s Marx' यूट्यूब चैनल के जरिए सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले 35 वर्षीय एक्टिविस्ट विशाल सिंह की जेल में गिरती सेहत को लेकर मेडिकल जमानत (Medical Bail) की मांग तेज हो गई है। एनआईए (NIA) द्वारा UAPA के तहत गिरफ्तार किए गए विशाल सिंह का वजन हिरासत के दौरान 70 किलो से घटकर 50 किलो रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी दोनों किडनियां सिकुड़ चुकी हैं और उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस, बेल पैल्सी तथा हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। 18 सितंबर 2026 को 'कैंपेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन' (CASR) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने जेल में चिकित्सा लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए विचाराधीन कैदी (Undertrial) विशाल सिंह को तत्काल इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मेडिकल बेल देने की मांग की है। #VishalSingh #PeoplesMarx #UAPA #MedicalBail #PrashantBhushan
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch