केरल के त्रिशूर में शुक्रवार देर रात NH-66 पर तमिलनाडु के इंजीनियरिंग छात्रों से भरी कार सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक दिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। पुलिस हादसे के कारणों और हाईवे पर खड़े ट्रक व डायवर्जन की स्थिति की जांच कर रही है। #KeralaNews #RoadAccident #RoadSafety #BreakingNews #IndiaNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch