दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही 4PM की पत्रकार शाहीन ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहीन के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले जाते समय मारपीट की। उनका आरोप है कि नाम में ‘खान’ सुनने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार और बढ़ गया। यह मामला सिर्फ एक पत्रकार का नहीं, सवाल पूछने की आजादी और पुलिस की जवाबदेही का भी है। 4PM पहले भी दिल्ली सरकार और CM रेखा गुप्ता से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाता रहा है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कार्रवाई का उन खबरों से कोई संबंध है? अगर शाहीन के आरोप सही हैं, तो दिल्ली पुलिस और सरकार को जवाब देना चाहिए-क्या सत्ता से सवाल पूछने पर पत्रकार को पुलिस की कथित पिटाई का सामना करना पड़ेगा? और क्या किसी पत्रकार का ‘खान’ होना उसके साथ अलग व्यवहार की वजह बन सकता है? #Shaheen #4PM #DelhiPolice #RekhaGupta #PressFreedom
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch