सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में देश के युवाओं को भी संबोधित करें। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बताए कि रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित पेपर लीक पर रोक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अभिजीत दीपके का कहना है कि लाखों युवा अपने भविष्य और रोजगार को लेकर जवाब चाहते हैं। उनका आग्रह है कि स्वतंत्रता दिवस का संबोधन युवाओं की उम्मीदों, चुनौतियों और उनके लिए सरकार की कार्ययोजना पर भी केंद्रित होना चाहिए। #AbhijeetDeepke #CJP #NarendraModi #IndependenceDay #Youth #Students
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch