नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच भारत ने मानवीय सहायता तेज कर दी है। गुरुवार को भारतीय वायुसेना के सैन्य परिवहन विमान से 37.5 टन HADR (मानवीय सहायता एवं आपदा राहत) सामग्री, जरूरी दवाएं और फूड पैकेट्स की दूसरी खेप नेपाल भेजी गई। इससे एक दिन पहले भारत ने 10 टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बातचीत कर हरसंभव मानवीय सहायता का भरोसा दिया था। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। भारत की त्वरित सहायता ऐसे समय में राहत और बचाव अभियानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। #NepalFlood #NepalFloods #IndiaNepal #IndiaAid #FloodRelief
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch