Molitics

@moliticsindia

सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विधेयक वर्ष 2024 में लाए गए Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि 2024 का कानून स्वतंत्र भारत में अपनी तरह का पहला व्यापक कानून था और 2026 का यह संशोधन सरकार की छात्रों और युवाओं के भविष्य की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संकल्प है कि देश के युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। #PublicExaminationsBill #ExamReforms #PaperLeak #PublicExaminationsAct #JitendraSingh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch