मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें 25 सितंबर को मेरठ में ELC 2.0 और ECI-Net के क्षेत्रीय सम्मेलन के साथ युवाओं से संवाद करना था, जबकि 28 सितंबर को वाराणसी में Gen-Z से संवाद प्रस्तावित था। इन कार्यक्रमों में युवाओं को मतदान, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने की योजना थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर बहस तेज है। #GyaneshKumar #ElectionCommission #ECI #Varanasi #YouthDialogue
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch