Molitics

@moliticsindia

पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण (E20 Fuel) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि E20 ईंधन आम जनता के लिए दोहरी मार साबित हो रहा है, जहां एक तरफ महंगे पेट्रोल के दाम चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वाहनों के पार्ट्स खराब होने से मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने सरकारी दावों और सलाहकारों की विरोधाभासी रिपोर्ट्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि बात-बात पर सर्वे कराने वाली भाजपा सरकार को E20 का इस्तेमाल कर रही आम जनता से सीधे संवाद कर सच जानना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार यह स्पष्ट करे कि गाड़ियों के इंजन और माइलेज पर पड़ रहे इसके असर की असली जिम्मेदारी किसकी है। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #E20Fuel #EthanolBlending #PetrolPrice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch