Molitics

@moliticsindia

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग (ECI) के भीतर आंतरिक मतभेदों की मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सियासी बवाल जारी है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के रिश्तों पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। सत्तारूढ़ दल के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "ऐंटी-इनकम्बेंसी, जो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है, ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर क्यों नहीं लगती? जवाब आपको दो दिन पहले, दो इलेक्शन कमिश्नर्स ने दिया।" राहुल गांधी का इशारा आयोग के दो चुनाव आयुक्तों द्वारा कथित तौर पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की खबरों की तरफ था। हालांकि, चुनाव आयोग ने आंतरिक असहमति के इन दावों को पहले ही खारिज करते हुए कहा है कि आयोग के सभी फैसले वैधानिक और पारदर्शी तरीके से लिए गए हैं। #RahulGandhi #NarendraModi #AmitShah #Congress #ElectionCommission

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch