Molitics

@moliticsindia

दुबई में खेले गए एशिया कप के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार चैम्पियन बनने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फैसले का समर्थन करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूरी टीम ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार किया। बीसीसीआई अधिकारियों ने किसी अन्य प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे खारिज किए जाने के बाद भारतीय टीम बिना ट्रॉफी लिए ही मैदान पर जश्न मनाती नजर आई। दोनों देशों के बीच कायम कूटनीतिक तनाव के बीच पुरुषों की टीम के बाद अब महिला टीम के इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है। #IndianWomensCricket #MohsinNaqvi #AsiaCup #BCCI #PCB

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch