हरियाणा के गुरुग्राम स्थित वीआईपी गोल्फ कोर्स रोड पर वीकेंड राइड पर निकली महिला स्पोर्ट्स बाइकर ('सिया') को कार से सीधी टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक्शन कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद एफआईआर (FIR) को अपडेट करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 यानी 'हत्या के प्रयास' (Attempt to Murder) का संगीन मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया, छेड़छाड़ की कोशिश की और मना करने पर जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारी। शुरुआत में घटना को हादसा बताने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है। #GurugramHitAndRun #GolfCourseRoad #KalyanBainsla #GurugramPolice #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch