झारखंड: JPSC भर्ती प्रक्रिया और कथित पेपर लीक के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। छात्रों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से उनका आंदोलन नहीं रुकेगा। अपनी मांगों पर अडिग प्रदर्शनकारियों ने बिना किसी रुकावट के झारखंड विधानसभा की ओर मार्च जारी रखा। छात्रों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। #Ranchi #Jharkhand #JPSC #StudentProtest #AssemblyMarch
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch