Molitics

@moliticsindia

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परीक्षा प्रणाली और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से मेहनत करने वाले लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि असली दोषियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाती। उन्होंने कहा-"पेपर चुराने वाले बचते रहे, मेहनत करने वाले पिटते रहे। ये कैसा न्याय, ये कैसी रीत? गुनहगार हँसते रहे, मासूम सिसकते रहे।" खड़गे ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। #MallikarjunKharge #Congress #PaperLeak #ExamScam #Students

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch