लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस, वॉटर कैनन और पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया । ऐसी कार्रवाई की अनुमति किसने दी और छात्रों के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार क्यों किया गया। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार छात्रों के साथ हुए कथित बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रहा है। वहीं, सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। यह मामला अब संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक और सार्वजनिक बहस का विषय बना हुआ है। #PriyankaGandhi #PaperLeakProtest #StudentProtest #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch