Molitics

@moliticsindia

जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारतीय वुशु टीम से दिव्यांशी चौधरी को कथित तौर पर अचानक बाहर किए जाने का मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली दिव्यांशी ने करीब 9 मिनट का वीडियो जारी कर अपना दर्द बयां किया है। वीडियो में उन्होंने टीम से बाहर किए जाने और चोट से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उन्होंने आत्मह*त्या करने की बात कहते हुए अपने माता-पिता से आखिरी बार माफी मांगी है। दिव्यांशी का आरोप है कि वुशु फेडरेशन की ओर से उन्हें गलत तरीके से चोट पहुंचाई गई और इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। #IndianWushuTeam #AsianGames #AsianGamesJapan #WushuFederation #SportsNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch