देश भर में E20 (20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल) को लेकर छिड़े सियासी संग्राम के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सबसे बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों वाहन चालकों की जेब ढीली हो रही है, माइलेज कम हो रहा है और इंजन खराब हो रहे हैं, लेकिन सरकार जनहित को दरकिनार कर तानाशाही रवैया अपना रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश के पेट्रोल पंपों पर चालकों को 'शुद्ध पेट्रोल' और 'E20' के बीच चुनने का विकल्प तक नहीं दिया जा रहा है, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का हनन है। #ArvindKejriwal #E20Petrol #E20Fuel #AAPVsBJP #PMModi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch