दिल्ली में SIR के बाद जारी Draft Electoral Roll में करीब 47.56 लाख नाम शामिल नहीं हैं, यानी पुराने मतदाताओं का लगभग 32.78%। कई नाम Absent, Shifted, Deceased और Duplicate जैसी श्रेणियों में बताए गए हैं। ओखला और तुगलकाबाद समेत कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नाम कम हुए हैं। हालांकि, यह अंतिम वोटर डिलीशन नहीं है। जिनका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे 30 सितंबर 2026 तक दावा दाखिल कर सकते हैं। Final Electoral Roll 4 नवंबर 2026 को जारी होगी। लेकिन सवाल बड़ा है-47.56 लाख नामों में कितने वास्तव में अपात्र हैं? कितने योग्य मतदाता सिर्फ सत्यापन प्रक्रिया में छूट गए? क्या हर पात्र नागरिक को अपना वोट बचाने और सूची में नाम जुड़वाने का पर्याप्त मौका मिलेगा? और क्या चुनाव आयोग इन नामों के बाहर होने का पूरा, पारदर्शी और क्षेत्रवार हिसाब सार्वजनिक करेगा? #DraftElectoralRoll #ElectionCommission #ElectoralRoll #VoterVerification #VotingRights
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch